सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain and hailstorm in Nogvalley

Rampur Bushahar News: नोगवैली में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in Nogvalley
डंसा में सोमवार को मौसम बिगडऩे के बाद हुई ओलावृष्टि। संवाद
विज्ञापन
बागवानों की बढ़ीं दुश्वारियां, सेब फसल हो सकती है प्रभावित
Trending Videos

हर साल प्रकृति की चौतरफा मार झेल रहे बागवान, नुकसान की कोई भरपाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस कारण बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। सेब की फसल के प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश से नकदी फसलों को संजीवनी मिली है। मटर और अन्य नकदी फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी। कृषि और बागवानी के रुके पड़े कार्य जमीन में नमी आने से शुरू होंगे। अभी निचले क्षेत्रों में सेब में पिंकबड आने के साथ फ्लॉवरिंग का दौर शुरू होने वाला है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब के पेड़ों में पत्ते निकलने शुरू हो चुके हैं। बागवानों के समक्ष हर साल की भांति ओलावृष्टि होने का डर सताने लगा है। प्रगतिशील बागवानों में शिशु पाल, सुंदर सिंह, बंसी लाल, यशपाल, श्याम मुरारी, जगत सिंह, राजवीर, छतर सिंह, गोविंद कायथ, कुलदीप, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह और कमल चाई सहित अन्य बागवानों का कहना है कि प्रकृति की चौतरफा मार के चलते साल भर की मेहनत बर्बाद होने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके बावजूद सरकार और बागवानी विभाग का नुकसान का आकलन कागजों तक ही सीमित रहता है। बागवानी विभाग के तहत सब्सिडी का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि छोटे और मध्यम किसान-बागवान भी एंटी हेलनेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

डंसा में सोमवार को मौसम बिगडऩे के बाद हुई ओलावृष्टि। संवाद

डंसा में सोमवार को मौसम बिगडऩे के बाद हुई ओलावृष्टि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed