{"_id":"68c5541094f855f30a04975b","slug":"road-closed-due-to-landsliding-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-143742-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छैला–पराला–सैंज सड़क पर भारी भूस्खलन, चार घंटे यातायात रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छैला–पराला–सैंज सड़क पर भारी भूस्खलन, चार घंटे यातायात रहा ठप
विज्ञापन

विज्ञापन
पराला नाले के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरा
विभाग की मशीनरी ने मलबा हटाने का काम किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के अंतर्गत छैला–पराला–सैंज सड़क एक बार फिर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गई। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे पराला नाले के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया। देखते ही देखते मलबा और पत्थरों का ढेर सड़क पर जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। करीब चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें दोनों ओर लगी रहीं। विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुट गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग आंशिक रूप से बहाल हो सका। प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस सड़क पर जोखिम लगातार बना हुआ है, क्योंकि अकसर यहां भूस्खलन के कारण यातायात बाधित रहता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि हर बार बारिश के बाद यह सड़क बंद हो जाती है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें पेश आती हैं। पिछले सप्ताह भी भूस्खलन के चलते लगभग 15 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा था। उन्होंने सरकार और विभाग से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Trending Videos