{"_id":"69ce451ba808f53e4a091588","slug":"satyanarayan-katha-at-mata-mangala-kali-temple-on-sunday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157280-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: माता मंगला काली मंदिर में सत्यनारायण कथा रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: माता मंगला काली मंदिर में सत्यनारायण कथा रविवार को
विज्ञापन
विज्ञापन
. जाइयों, भांजू समेत चार ठहरी के लोग लेंगे कथा में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
देवता परशुराम की चार ठहरियों में शुमार लैयापुरी लालसा में माता मंगला काली और देवता दोगणू मंदिर में रविवार को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह अनुष्ठान लालसा में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में माता, देवता की जाइयों और भांजों समेत चार ठहरियों के ग्रामीण भाग लेंगे। मंदिर समिति के प्रधान शीश शर्मा ने बताया कि इस सत्यनारायण कथा का प्रवचन माता मंगला काली मंदिर में किया जा रहा है। देवता साहिब दोगणू भी रथ में विराजमान रहेंगे। कथावाचक की भूमिका आचार्य चुनी लाल शास्त्री निभाएंगे। रविवार को कथा प्रवचन के बाद भजन-कीर्तन में चार ठहरियों के पंडितों सहित समस्त ब्राह्मण समाज मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व जाइयों और भांजों का मंदिर समिति की ओर से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए भव्य स्वागत किया जाएगा। अगले दिन 6 अप्रैल सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के मकसद से चार ठहरी की मंदिर समितियों समस्त ब्राह्मण समाज, मझाली, सियारला, नैहरा और जणीड को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। फरवरी में देवता दोगणू के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दस देवताओं की उपस्थिति में आयोजित हुई थी, जिसके हजारों लोग गवाह बने थे। मंदिर समिति माता मंगला काली और दोगणू देवता तैयारियों में जुट गई है और श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस पुनीत कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण कर माता मंगला काली और देवता दोगणू से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।
Trending Videos