सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM and DSP flagged off the marathon

Rampur Bushahar News: चिट्टे का जाल तोड़ने के लिए रोहड़ू से हाटकोटी तक दौड़े युवा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
SDM and DSP flagged off the marathon
रोहड़ू से हाटकोटी के लिए मैराथन को रवाना करते एसडीएम और डीएसपी। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम और डीएसपी ने मैराथन को दिखाई झंडी: छात्रों, स्थानीय लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी लिया भाग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू से हाटकोटी तक चिट्टे का जाल तोड़ने के लिए युवाओं ने दौड़ लगाई। वीरवार को रोहड़ू में युवाओं ने मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन को डीएसपी प्रणव चौहान और एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिनी मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो और चिट्टा मुक्त समाज बनाओ जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रोहड़ू से शुरू हुई यह दौड़ हाटकोटी तक विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इसके साथ समाज के सहयोग और जागरूकता की भी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में जागरूकता बढ़ती है। प्रशासन नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। मैराथन के समापन पर हाटकोटी में सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल युवाओं को प्रेरित करने के साथ पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दिया।

रोहड़ू से हाटकोटी के लिए मैराथन को रवाना करते एसडीएम और डीएसपी। संवाद

रोहड़ू से हाटकोटी के लिए मैराथन को रवाना करते एसडीएम और डीएसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed