{"_id":"69bc003eff08c14d1a06a206","slug":"sdm-held-a-review-meeting-regarding-the-preparations-for-the-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156398-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में परंपरा के साथ रोचक \nगतिविधियों से होगा मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में परंपरा के साथ रोचक गतिविधियों से होगा मनोरंजन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
19 अप्रैल से 23 तक सजेगा राज्य स्तरीय मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार परंपरा के साथ रोचक गतिविधियाें से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। मेले की अवधि भी पांच दिन तय की गई है। वीरवार को एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बार राज्य स्तरीय मेले का आयोजन अधिकारिक तौर पर 19 अप्रैल से 23 तक किया जाएगा। बैठक में मेले के स्वरूप, आयोजन स्थलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आम जनता की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार मेले को केवल पारंपरिक रूप में सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसमें नई और रोचक गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी आकर्षित हों। एसडीएम ने राय रखी कि रामलीला मैदान में मुख्य आयोजन होने के साथ-साथ बाजार सजने तक इंडोर स्टेडियम में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे मेले की रौनक आरंभिक दिनों से ही अंत तक बनी रहेगी और लोगों को अलग-अलग कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। बैठक में समिति के सदस्यों व आम लोगों से सुझाव भी मांगे गए। प्रशासन ने कहा कि मेले का अंतिम स्वरूप सभी सदस्यों की राय और सहमति के आधार पर तय किया जाएगा। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मेले को बेहतर, सुव्यवस्थित और जनभागीदारी वाला आयोजन बनाने के लिए हर पहलू पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों और समिति सदस्यों से समन्वय बनाकर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस पहल से इस बार रोहड़ू मेले के अधिक आकर्षक और यादगार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
Trending Videos