{"_id":"6a846a55eabdf534a60e2795","slug":"second-phase-of-census-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167526-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना-2027 का द्वितीय चरण शुरू, स्व गणना की सुविधा का उठाएं लाभ : हर्ष अमरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना-2027 का द्वितीय चरण शुरू, स्व गणना की सुविधा का उठाएं लाभ : हर्ष अमरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना से पहले नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व गणना के तहत लोग आधिकारिक पोर्टल se-snowbound.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद राज्य, जिला और स्थानीय विवरण का चयन कर डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करना होगा। परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करने पर एक स्व गणना (एसई) आईडी प्राप्त होगी। उन्होंने जनता को यह एसई आईडी सुरक्षित रखने और प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे साझा करने की अपील की है। प्रगणक इस आईडी के माध्यम से दर्ज जानकारी की पुष्टि करेंगे। स्व गणना से समय की बचत होने के साथ-साथ जानकारी की सटीकता और डाटा प्रसंस्करण में भी तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह प्रक्रिया स्वयं पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके घर 1 से 30 सितंबर के बीच प्रगणक पहुंचकर जनसंख्या गणना की जानकारी दर्ज करेंगे। इसके बाद 1 से 5 अक्तूबर तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया है कि जनगणना के दौरान उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएंगी।