फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service on the Gungi-Dalash road suspended for two months

Rampur Bushahar News: दो माह से गुंगी-दलाश सड़क पर बस सेवा बंद

Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की गुंगी-दलाश सड़क पर दो महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। बस सेवाएं ठप होने से कई पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुंगी-दलाश सड़क पर दिनभर एचआरटीसी की दो बसें चलती हैं। इनमें एक स्कूल बस है लेकिन दो महीने से बस सेवाएं बंद होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे दामों पर टैक्सियों में जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, ध्यान वर्मा, शादी लाल, जयपाल, सुरजीत और भारद्वाज शर्मा सहित अन्य लोगों ने निगम प्रबंधन आनी से मांग की है कि सड़क पर बंद पड़ी दोनों बसों को बहाल किया जाए। अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार ने बताया कि डंगा गिरने के कारण बसें नहीं भेजी जा रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह का कहना है कि जल्द डंगा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article