फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-rabies vaccination for dogs at the Chaupal on August

Rampur Bushahar News: चौपाल में कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण 20 अगस्त को

Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू )। चौपाल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों को रेबीज से बचाव के लिए 20 अगस्त को एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी चौपाल राजीव मेहता ने बताया कि विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे इस अभियान के तहत सुबह 10 बजे से कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सालय की ओर से नगर पंचायत चौपाल के सचिव को भेजे पत्र में बताया गया है कि चौपाल बाजार के साथ-साथ आसपास के स्कूलों एवं अस्पताल क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए नगर पंचायत से कुत्तों को पकड़ने तथा उनकी पहचान करने में सहयोग एवं आवश्यक सहायता मांगी गई है। पशु चिकित्सा विभाग ने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर बड़े स्तर पर एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article