फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A man returning from the Chadevali fair was attacked

Rampur Bushahar News: चड़ेवली मेले से लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। चड़ेवली मेले से घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट पर चौपाल थाना में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चौपाल तहसील के सराहां, जुबाचड़ निवासी मान सिंह ने बताया कि वह चड़ेवली मेले में शामिल होने के बाद करीब रात 2:45 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर नरेंद्र और उसके साथियों सोहन सिंह, वीरेंद्र, गुलाब सिंह, सुरेंद्र और दिनेश ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके दांत, सिर, नाक, छाती, कान, पैर और पीठ में चोटें आई। इस दौरान देवदत्त शर्मा और बलदेव ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और उसे बचाया। इसके बाद घायल मान सिंह को बोलेरो कैंपर के माध्यम से घर पहुंचाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपाल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article