सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla News Two Smugglers Arrested with 18 Grams of Heroin One a 28-Year-Old Man the Other a 34-Year-Old Woman

Shimla News: 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक 28 वर्षीय युवक तो दूसरी 34 वर्षीय महिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 14 May 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला पुलिस ने 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक 34 वर्षीय महिला भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर....

Shimla News Two Smugglers Arrested with 18 Grams of Heroin One a 28-Year-Old Man the Other a 34-Year-Old Woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुन्नी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घराट नाला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 13 मई 2026 को थाना सुन्नी की टीम ने शिमला की ओर से आ रही संदिग्ध कार को घराट नाला में रोका। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई।

Trending Videos


तलाशी के दौरान कार में सवार दो लोगों जिनमें एक महिला है के कब्जे से लगभग 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (28 वर्ष), निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग, जिला मंडी। मनोरमा देवी (34 वर्ष), निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज, जिला हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदगी के आधार पर थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों पर धारा 21 तथा 29 के तहत ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेजी से जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed