{"_id":"6a05b657135aa123810db98f","slug":"video-rekong-peo-businessman-alleges-residents-of-pooh-called-him-chinese-submits-memorandum-to-sp-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रिकांगपिओ के करोबारी पर पूह के लोगों चीनी कहने का आरोप, एसपी को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रिकांगपिओ के करोबारी पर पूह के लोगों चीनी कहने का आरोप, एसपी को दिया ज्ञापन
रिकांगपिओ में कांगड़ा के एक व्यापारी पर पूह ब्लॉक के लोगों को फेसबुक पर चीनी कहकर संबोधित कहने का आरोप लगा है। इस पूह के लोग भड़क गए हैं। पूह क्षेत्र के लोगों का कहना है यह शब्द उनके लिए एक गाली की तरह है। क्योंकि भारतीयों को चीनी कहना ठीक नहीं है। इस मामले को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी सहित लोगों ने एसपी किन्नौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनजातीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि जनजाति संरक्षण कानून के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। हितेश नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर के लोग इस मुद्दे पर एकजुट हैं और यदि प्रशासन की ओर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।