{"_id":"6a0452331dad732d3a0749b1","slug":"the-number-of-stray-animals-is-increasing-in-nithar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160134-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लावारिस गाय को युवाओं ने मालिक को वापस ले जाने के लिए किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लावारिस गाय को युवाओं ने मालिक को वापस ले जाने के लिए किया मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नित्थर में बढ़ रही है लावारिस पशुओं की संख्या
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की देहरा पंचायत के निचले इलाकों आनस, बजौरी और छनाड़ी में कई दिनों से पालतू पशु लावारिस दिखाई दे रहे हैं। ये पशु कहां से लाए जा रहे हैं, ये पता नहीं लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पशु रात के समय लाए जा रहे हैं। चार दिन से एक गाय को किसी ने छोड़ दिया था और वह जंगल में कहीं गिर गई थी, जिससे गाय का चलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय शनाह गांव के युवाओं मनजीत ठाकुर, संतोष शर्मा और राजेश जो वन मित्र कोयल बीट हैं, ने गाय को पानी और चारा दिया। गाय के टैग से गाय के मालिक की पूरी जानकारी ली गई। यह गाय छनाड़ी जगह के आनस गांव के व्यक्ति ने मझेवटी से लाई थी, जिसे उसने यहां छोड़ दिया था। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने गाय के मालिक को फोन किया और चेताया कि यदि गाय को यहां से नहीं ले गया तो पुलिस थाना में एफआईआर की जाएगी। बुधवार को स्थानीय युवाओं की सहायता से वह व्यक्ति गाय को घर ले गया। युवाओं ने कहा कि घरों से पशुओं को लावारिस छोड़ने का सिलसिला जारी है। इस कारण ये पशु जंगली जानवरों के ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि पशुओं को बेसहारा न छोड़ें।
Trending Videos