सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Katha in Theog concludes with PurnahutiShrimad Bhagwat Katha in Theog concludes with Purnahuti

Rampur Bushahar News: ठियोग में श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha in Theog concludes with PurnahutiShrimad Bhagwat Katha in Theog concludes with Purnahuti
ठियोग में आयोजित श्री मद्भागवत कथा सुनतीं महिलाएं : संवाद
विज्ञापन
ठियोग। ऐतिहासिक नेहरू मैदान ठियोग में आयोजित श्री गो सेवा धर्म जागरण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को पूर्णाहुति के समापन हुआ। कथा का आयोजन श्री गोपाल कृष्ण गोशाला ठियोग और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। धार्मिक आयोजन 8 जून को जल यात्रा के साथ आरंभ हुआ। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। नौ दिनों तक कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, हजारों श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर माथा टेका और धर्म लाभ अर्जित किया। कथा वाचक डॉ. महेश व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। धर्म, संस्कृति, सामाजिक समानता और मानव मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा, गौ सेवा और आपसी भाईचारे के महत्व के बारे में जानकारी दी। सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देती है। पूर्णाहुति कर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article