{"_id":"69c53f0271d2dc2c4800a4c4","slug":"sjvn-organised-competition-at-rampur-hydro-power-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156882-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीबीएमबी बना अंतर सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीबीएमबी बना अंतर सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता विजेता
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: एसजेवीएन
विज्ञापन
. रामपुर हाईड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन ने करवाई प्रतियोगिता
. एसजेवीएन प्रथम उपविजेता और पीजीसीआईएल द्वितीय उपविजेता बना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में एसजेवीएन ने रामपुर हाईड्रो पावर स्टेशन में तीन दिवसीय अंतर सीपीएसयू कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। इसमें विद्युत मंत्रालय, सीईए, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी और मेजबान टीम एसजेवीएन ने भाग लिया। फाइनल मैच एसजेवीएन और बीबीएमबी के मध्य खेला गया। बीबीएमबी प्रतियोगिता का विजेता बना। एसजेवीएन ने प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय उपविजेता पीजीसीआईएल बना। बीबीएमबी के आकाश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। एसजेवीएन के विक्रम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार प्रदान किया गया। बीबीएमबी के सुरेंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को बधाई दी। भूपेंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। साथ ही विजेताओं और सभी प्रतिभागी टीमों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एसजेवीएन का दृढ़ विश्वास है कि खेल न केवल कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, अपितु उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं नेतृत्व क्षमताओं को भी बेहतर बनाते हैं, जो किसी भी संगठन की सफलता के लिए अतिआवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन भारत सरकार की खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अजय कुमार शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर, एलएचईपी-1 के परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos