सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SSB Training Centre Sarahan gets three star status

Rampur Bushahar News: एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सराहन को मिला थ्री स्टार का दर्जा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
SSB Training Centre Sarahan gets three star status
एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सराहन को मिला थ्री स्टार का दर्जा, अधिकारियों ने जताई खुशी। स्रोत : एसए
विज्ञापन
. कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी के प्रयासों की प्रशंसा की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सशस्त्र सीमा बल अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सराहन को क्षमता निर्माण आयोग की टीम ने थ्री स्टार के दर्जें से सम्मानित किया है। इससे पहले यह केंद्र सिंगल स्टार था। आयोग ने राष्ट्रीय मानकों के तहत उत्कृष्टता के तहत थ्री स्टार प्रमाणपत्र जारी किया है। शालाबाग-सराहन में आयोजित समारोह में एटीसी के अलग-अलग विभाग के प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मानकों की प्रक्रिया की निरंतर अनुपालना में इस संस्थान की भूमिका अग्रणी रही है। प्रशिक्षण केंद्र के कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण अधिकारी सहायक कमांडेंट शेर सिंह, उप कमांडेंट जगदीश राम, सहायक कमांडेंट राज कुमार, प्रशिक्षण शाखा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल, प्रशिक्षण सहायक आरक्षी रामपाल और समस्त प्रशिक्षकों सहित स्टाफ की निरंतर मेहनत, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण भाव के कारण यह राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता युक्त प्रमाणपत्र हासिल हो सका है। इस वशिष्ठ उपलब्धि के लिए कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी के अनंत प्रयासों की प्रशंसा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एसएसबी एटीसी शालाबाग-सराहन के उप कमांडेंट जगदीश राम ने बताया कि यह एटीसी पहले राष्ट्रीय मानकों में सिंगल स्टार था। इस बार केंद्र को थ्री स्टार का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article