{"_id":"69b7f09b0917486d690d54ea","slug":"stone-fruits-in-danger-due-to-hailstorm-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156166-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों पर मंडराया संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग में कई स्थानों पर ओलों ने बरपाया कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मार्च महीने में अचानक मौसम के बदलाव से ठंडक बढ़ गई है और कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने से बागवानों की चिंता बढ़ने लगी है। ओलों ने विशेष रूप से गुठलीदार फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका पैदा कर दी है। ठियोग, चियोग, घूंड और मतियाना इलाके में ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछ गई है। इन दिनों क्षेत्रों में बादाम, खुमानी और प्लम के बगीचों में फ्लॉवरिंग का समय होता है। ऐसे में अचानक हुई ओलावृष्टि और मौसम में आई ठंडक का इन फलों की फ्लॉवरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बागवानों का कहना है कि यदि इस समय फूलों को नुकसान पहुंचता है, तो इसका सीधा असर आने वाली फसल पर पड़ सकता है। कुछ दिनों से क्षेत्र में मौसम साफ था और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही थी। बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने और ओले गिरने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। बागवानों के अनुसार स्टोन फ्रूट की फसलों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील होता है। इस दौरान यदि ओलावृष्टि या अत्यधिक ठंड पड़ जाए, तो फूल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
Trending Videos