सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students at Nogli School taught a lesson on disaster management

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students at Nogli School taught a lesson on disaster management
नोगली स्कूल में भूकंप से निपटने बारे पूर्वाभ्यास करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के तहत रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्र और छात्राओं को भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए गए। विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान सुरक्षित रहने, सतर्कता बरतने, स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और व्यवस्थित प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित हो सके। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article