सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students of Aani College won accolades by presenting a skit

Rampur Bushahar News: क्लासिकल आर्केस्ट्रा प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students of Aani College won accolades by presenting a skit
आनी कॉलेज में उमंग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियां देते छात्र छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का किया आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में सोमवार को केंद्रीय छात्र संघ ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों विभागों, क्लब और सोसायटी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने क्लासिकल आर्केस्ट्रा प्रस्तुति से समां बांधा। इसके अलावा लघु नाटिका, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, एकल गान, समूहगान, क्लासिकल डांस, बिहू नृत्य और शिमला नाटी की प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। छात्र संघ की अध्यक्षा रंजना कौशल ने सभी का स्वागत किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए सीएससीए वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग आयोजित किया जाता है। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को व्यक्त करती है। विशिष्ट अतिथि जवाहर ठाकुर ने छात्रों से नशे जैसे व्यसनों से दूर रहकर पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर महाविद्यालय की पीटीए कार्यकारिणी के अध्यक्ष जवाहर ठाकुर, सह सचिव सुषमा सूद, रमा ठाकुर, केंद्रीय छात्र संघ के समस्त पदाधिकारी, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed