सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were given information about balanced diet and stress management

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about balanced diet and stress management
अर्की के मांजू स्कूल में आयोजित किशोर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मौजूद विद्यार्थी और अध्यापक। स्
विज्ञापन
मांजू स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज ने की।
इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की और अस्पताल में उपलब्ध काउंसलिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार अपनाने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, जंक फूड के दुष्प्रभावों और तनाव प्रबंधन के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कक्षाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता और कनिष्ठ कक्षाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आरबीएसके टीम से डॉ. दीपिका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रतिभा और फार्मासिस्ट गौरव ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed