{"_id":"6a037d937aea227a1e06b6b4","slug":"workers-protest-in-shalughat-against-labour-laws-rampur-hp-news-c-176-1-sln1003-169259-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रम कानूनों के विरोध में शालूघाट में मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रम कानूनों के विरोध में शालूघाट में मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शालूघाट में श्रम संहिताओं और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते यूनियन पदाधिकारी एवं मजदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैकड़ों श्रमिकों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के खिलाफ जताया विरोध जताया
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा के नेतृत्व में शालूघाट में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। प्रदर्शन का मुख्य कारण केंद्र सरकार की ओर से 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू की गई चार नई श्रम संहिताएं हैं। यूनियन के महासचिव बलवीर चौहान ने कहा कि नई संहिताएं मजदूर विरोधी हैं और इनके लागू होने से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 कानून सीधे तौर पर समाप्त कर दिए गए हैं और मजदूरों के हड़ताल व यूनियन बनाने के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं। फिक्स टर्म नियमों से भी श्रमिकों के भविष्य पर असर पड़ेगा। बलवीर चौहान ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित किया गया है और इसे मांग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने यूटीसीएल कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन के प्रधान गणपत राम ने बताया कि कई मांगें पिछले 3-4 वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये पूरी नहीं हुईं तो मजदूर कंपनी का कार्य बंद करने तक का कदम उठा सकते हैं। प्रदर्शन में लाल मन, संजय कुमार, बालक राम, रूप लाल, तिलक राज, नंद लाल, रोहित, प्रवीण कुमार, पासवान और शिव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos