सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Symbolic protest held at Nankhari Chowk

Rampur Bushahar News: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने पर फूटा भाजपा का गुस्सा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Symbolic protest held at Nankhari Chowk
ननखड़ी कॉलेज बंद करने के विरोध में भाजपा मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने ननखड़ी चौक पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

जल्द बहाल नहीं हुआ कॉलेज तो होगा उग्र आंदोलन : जिया लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने की सरकार की अधिसूचना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। शनिवार को भाजपा मंडल ने ननखड़ी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल ने चेताया कि अभी यह सांकेतिक प्रदर्शन है। यदि जल्द कॉलेज बहाल नहीं होता है, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में शनिवार को भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य रानु खूंद भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। बैठक में कॉलेज बंद करने की अधिसूचना के विरोध में आगामी रणनीति तैयार की गई और आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल ने कहा कि कॉलेज बंद करना ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ धोखा है। क्षेत्र के गरीब और सीमांत परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार के इस फैसलों को विद्यार्थी विरोधी बताया और कहा कि यदि कॉलेज को जल्द बहाल नहीं किया जाता तो भाजपा इसके विरोध में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। छात्र हित को देखते हुए इस कॉलेज को बहाल किया जाना जरूरी है। उन्होंने चेताया कि अभी यह प्रदर्शन सांकेतिक हैं, लेकिन यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य ननखड़ी लाल चंद, महामंत्री जगदीश, राजेंद्र कुमार, संतोष मेहता, बाबू राम, खेम राज, कृष्णा मेहता, जगमोहन जिंटा, मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article