फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Nathpa Jhakri Project imbued with the spirit of patriotism

Rampur Bushahar News: देशप्रेम की भावना से सराबोर हुई नाथपा झाकड़ी परियोजना

Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Nathpa Jhakri Project imbued with the spirit of patriotism
नाथपा झाकड़ी परियोजना में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एनजेएचपीएस खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी पत्नी शिवाली कपूर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्को के जवानों एवं डीपीएस-एनसीसी के छात्रों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिजनों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करते हुए वंदे मातरम की अमर विरासत को नमन किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों के प्रतिभागियों ने अपने गीतों में भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के सपनों को पिरोया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को परियोजना प्रमुख राजीव कपूर एवं शिवाली कपूर ने नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed