सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The temple of Mata Mansa Devi is being built in the Kashthkuni style in Munish

Rampur Bushahar News: काष्ठकुणी शैली में बन रहा मुनिश में माता मनसा देवी का मंदिर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The temple of Mata Mansa Devi is being built in the Kashthkuni style in Munish
मुनिश में माता मनसा देवी का भव्य मंदिर हो रहा तैयार। संवाद
विज्ञापन
. दो साल से चल रहा निर्माण कार्य, 50 प्रतिशत कार्य पूरा
Trending Videos

गुलजारी लाल डमालू
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत मुनिश में माता मनसा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। 2 साल से निर्माण कार्य चल रहा है। नामी कारीगर प्राचीन काष्ठकुणी शैली में माता का भव्य मंदिर तैयार कर रहे हैं। करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर समिति ने भव्य कोठी का निर्माण कार्य बाहरी क्षेत्रों के कुशल कारीगरों से करवाने का बीड़ा उठाया है। निर्माण कार्य में दयार की लकड़ियों और पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लकड़ी की नक्काशी से काष्ठकुणी शैली में मंदिर निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कारीगरों का सहयोग लिया जा रहा है। पत्थरों की चिनाई मंडी के धर्मपुर के कारीगर कर रहे हैं। कोठी निर्माण प्रक्रिया को किन्नौर के कुशल कारीगर कर रहे हैं। माता मनसा देवी मंदिर समिति अध्यक्ष रूप दास ने कहा कि मंदिर के कार्य के लिए 17 लाख की राशि भाषा कला एवं संस्कृति विभाग से प्राप्त हुई है। शेष राशि जनता के सहयोग से मिल रही है। निर्माण कार्य पर अभी तक 35 से 40 लाख तक की लागत आ चुकी है। कार्य को पूरा करवाने में अभी करीब एक साल का समय लग सकता है। कोठी निर्माण को प्राचीन शैली के आधार पर ही नया स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article