सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The women of Thana village sought blessings from the deity for happiness and prosperity

Rampur Bushahar News: जाइयों ने देवता दमुख के मंदिर के निर्माण के लिए भेंट की 47,300 रुपये की राशि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गांव की महिलाओं ने देवता से सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली स्थित देवता दमुख डंसा के मंदिर निर्माण को लेकर देवता की जाइयों ने विशेष मुहीम छेड़ी है। रविवार को थाना गांव की महिलाओं (जाइयों) ने मंदिर के निर्माण के लिए इकट्ठी की 47,300 रुपये की राशि मंदिर कमेटी को भेंट की। महिलाओं के इस सहयोग का मंदिर कमेटी ने आभार जताया। महिलाओं का यह सहयोग देव आस्था को सशक्त बनाने और मंदिर निर्माण में अहम साबित हो रहा है। भगवान परशुराम की चार ठहरियों में से एक ठहरी डंसा में देवता दमुख के मंदिर के निर्माण के लिए भेंट स्वरूप धनराशि जुटाने का सिलसिला जारी है। रविवार को थाना गांव की जाइयों ने मंदिर परिसर पहुंच कर इष्ट देवता दमुख के सम्मान में राशि भेंट कर पुण्य कमाया है। महिलाओं के सम्मान में परशुराम मंदिर समिति की ओर से प्रीति भोज का इंतजाम किया गया था। बाहरी इलाकों से पहुंचीं 43 जाइयों ने 1,100 रुपये प्रति महिला के हिसाब से राशि इकट्ठी करने के बाद मंदिर पहुंचकर इष्ट देवता दमुख की उपस्थिति में मंदिर समिति पदाधिकारियों को भेंट की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस पुनीत कार्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं का आभार जताया और देवता साहिब से उनके परिवार के लिए सुख-समृद्धि प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर शीला देवी, कमलेश ठाकुर, विद्या रोल्टा, संतोष झेल्टा, राजेश्वरी गुप्ता, मैना देवी, चंपा देवी, सीता देवी, पार्वती, तारा देवी, मीरा देवी, रुक्मणी नेगी, सपना और नीलमा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article