सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theog tops in digital services, first place in the state

Rampur Bushahar News: डिजिटल सेवाओं में ठियोग अव्वल, प्रदेश में पहला स्थान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Theog tops in digital services, first place in the state
डिजिटल सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश में ठियोग नगर परिषद को मिला पहला स्थान। संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देंगे 35 लाख का पुरस्कार, सफाई में भी पहले स्थान का रुतबा है हासिल
Trending Videos

सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग ने डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार की ओर से नगर परिषद को 35 लाख रुपये का पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। इससे पहले भी ठियोग नगर परिषद को सफाई व्यवस्था में प्रदेश में प्रथम स्थान मिल चुका है, जिससे एक बार फिर ठियोग ने अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने कहा कि नगर परिषद ने सात वार्डों की जनता को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। परिषद ने कुल 2676 गार्बेज बिल जनरेट किए, जिनकी कुल राशि 24.15 लाख रुपये रही। इसके अलावा 44 ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए और 1681 प्रॉपर्टी टैक्स बिल जनरेट किए गए, जिनकी कुल लागत करीब 1 करोड़ रुपये रही। डिजिटल सुविधा के तहत 25 ऑनलाइन बुकिंग भी दर्ज की गई, जिनमें आलू मैदान और सराय हॉल शामिल हैं। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए भी 12 ऑनलाइन बिलिंग की गई। नगर परिषद ने 16 पालतू जानवरों का पंजीकरण किया, जबकि सूखे कचरे के निस्तारण के लिए 7 गाड़ियां अंबुजा फैक्ट्री को भेजी गईं। इस मूल्यांकन में कुल 19 बिंदुओं को दो चरणों में परखा गया, जिसमें नागरिकों को दी जा रही डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं को प्रमुख आधार बनाया गया। इस प्रतिस्पर्धा में ठियोग को 61 अंक प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रामपुर को 54 अंक, तीसरे स्थान पर देहरा को 49 अंक और चौथे स्थान पर रोहड़ू को 47.5 अंक मिले। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय नगर परिषद के समस्त कर्मचारी वर्ग को जाता है, जिन्होंने नागरिकों को बेहतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। ठियोग की इस सफलता से अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article