{"_id":"69d2508b53bb5b0b0f0f5717","slug":"this-time-again-the-nirmand-nagar-panchayat-has-reserved-the-chair-for-a-woman-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157501-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड में इस बार भी \nअध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड में इस बार भी अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने जारी किया चुनावी रोस्टर
16 अप्रैल को समाप्त होने वाला है नगर पंचायत का कार्यकाल
रोस्टर जारी होते चुनावी सरगर्मियां हुईं तेज
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)।
नगर पंचायत और नगर निगम का चुनावी रोस्टर जारी हो चुका है। अब नेता और कुर्सी के चाहवान चुनावी समीकरण बनाने में जुट गए हैं। जिला कुल्लू की पांच साल पहले गठित हुई नगर पंचायत निरमंड में इस बार दूसरी बार चुनाव होगा। इस बार भी नगर पंचायत निरमंड के अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि, देरी से बनी नगर पंचायत का कार्यकाल 15 अप्रैल को पूरा होने वाला है। शनिवार रात को उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने नगर पंचायतों का रोस्टर जारी किया। इस रोस्टर के मुताबिक निरमंड नगर पंचायत के सात वार्डों में आरक्षित और अनारक्षित वार्डों की सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार नगर पंचायत में चार पुरुष और तीन महिला पार्षदों की संख्या तय की गई है। नगन पंचायत का वार्ड नंबर-एक सिरकोटी अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर दो शगावली और वार्ड नंबर-तीन सुनारला अनारक्षित है। इसके अलावा वार्ड नंबर-चार भिंउटा महिला के लिए, वार्ड नंबर-पांच डीम अनारक्षित, वार्ड नंबर-छह विष्णु महिला और वार्ड नंबर-सात पोख्टू अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। जिले की अन्य नगर पंचायतों का भले ही कार्यकाल पूरा हो गया हो, लेकिन नगर पंचायत का कार्यकाल अभी भी चल रहा है। वहीं, चुनावी बिगुल बजने के बाद अब पार्षद की कुर्सी के चाहवान सक्रिय हो गए हैं। निरमंड 32 पंचायतों का मुख्यालय है और यहां की राजनीति काफी अहम मानी जाती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यहां सक्रिय रूप से राजनीतिक समीकरण बनाने में जुट गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोनों ही दल अब जुटना शुरू हो गए हैं। ऐसे में नगर पंचायत के चुनाव भी दोनों दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं। बहरहाल, रोस्टर जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
Trending Videos