सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tips on apple pruning and canopy management are given to orchardists in Mastarang

Rampur Bushahar News: मस्तरंग में बागवानों को सेब छंटाई और कैनोपी प्रबंधन के दिए टिप्स

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tips on apple pruning and canopy management are given to orchardists in Mastarang
मस्तरंग में प्रशिक्षण शिविर में बागवानों को बागवानी की बारीकियां सिखाते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बागवानों को उन्नत तकनीक की सिखाईं बारीकियां
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिले की दुर्गम पंचायत छितकुल के मस्तरंग में वैज्ञानिक बागवानी और प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र शारबो की ओर से लगाए शिविर में बागवानों को सेब के पौधों की छंटाई और बगीचों में कैनोपी प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं। शिविर डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बर्फ होने के बावजूद भी किसानों-बागवानों ने भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया। डॉ. अरुण कुमार वैज्ञानिक फल विज्ञान और जूनियर तकनीशियन गोविंद सिंह ने बागवानों को प्रशिक्षित किया । किसानों-बागवानों को नकदी फसल सेब बागवानी में विभिन्न घनत्व प्रणालियों के अंतर्गत छंटाई और कैनोपी प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article