{"_id":"6a845bee80e4b6ade8024313","slug":"traffic-on-the-bagipul-jaon-road-has-been-stalled-for-three-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167524-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन दिन से बागीपुल-जाओं सड़क पर यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन दिन से बागीपुल-जाओं सड़क पर यातायात ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड (कुल्लू)।
भूस्खलन के चलते बागीपुल-जाओं सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को बहाल करने का कार्य तेजी पर है। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि बागीपुल-जाओं सड़क को बहाल करने का कार्य जारी है। विभाग की टीम मौके पर कार्य कर रही है और सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क को बहाल करने का कार्य जल्द पूरा कर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील भी की।