{"_id":"6a7c7903c9317d6471030ca1","slug":"two-day-training-begins-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167110-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए रिकांगपिओ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से रिकांगपिओ में शुरू हुआ।जनगणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है। यह एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण पहल है। जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक जानकारी संकलित की जाएगी। यह जानकारी निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से 40 प्रश्नों द्वारा प्राप्त की जाएगी। स्वगणना पोर्टल 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रशिक्षण का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय के मनुज कुमार (नोडल अधिकारी, किन्नौर) और दीपक कुमार यदुवंशी (मास्टर ट्रेनर) कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त उपायुक्त पूह, सहायक आयुक्त (उपायुक्त कार्यालय) किन्नौर और जिले के सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।