सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two NHs were closed in Nathpa and Jalori Jot

Rampur Bushahar News: मार्च में पहाड़ों पर दिसंबर सी बर्फ, नाथपा और जलोड़ी जोत में दो एनएच हुए बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two NHs were closed in Nathpa and Jalori Jot
किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलोड़ी जोत में 60 सेंटीमीटर और छितकुल में 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
Trending Videos

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी, निचले इलाकों में हो रही झमाझम बारिश
तापमान में आई गिरावट से ठंड की चपेट में समूचा क्षेत्र
नाथपा में भूस्खलन से नेशनल हाईवे-पांच हुआ बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मार्च में पहाड़ों पर दिसंबर सी बर्फ पड़ रही है और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। नाथपा और जलोड़ी जोत में दो एनएच बंद हो गए हैं। किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। किन्नौर जिले के नाथपा में शिमला-किन्नौर एनएच-पांच भूस्खलन के कारण और शिमला-कुल्लू एनएच जलोड़ी जोत में करीब 60 सेंटीमीटर बर्फबारी के कारण बंद हो गया। वीरवार शाम से किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हुई। शुक्रवार सुबह भी ऊंचे इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होती रही। दोपहर बाद बर्फबारी और बारिश का क्रम बढ़ गया। रामपुर के काशापाट, 12/20, 15/20, सराहन और ननखड़ी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के छितकुल, रकछम, कुन्नोचारंग, कल्पा, किन्नौर कैलाश समेत अधिकांश ऊंचे क्षेत्रोंं में बर्फबारी हुई। आनी के जलोड़ी जोत और निरमंड उपमंडल की श्रीखंड महादेव की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। बारिश-बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्र छितकुल में 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार दोपहर के बाद भूस्खलन के कारण नाथपा में एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएच बाधित होने के कारण यहां से वाहनों को वाया डैम साइट वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। आनी के जलोड़ी जोत में करीब 60 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। एनएच बाधित होने से आनी और निरमंड उपमंडल का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। वहीं, ननखड़ी के कुंगलाबाल्टी में भूस्खलन के कारण खमाडी सड़क बाधित हो गई है। सड़क बंद होने से खमाडी में परिवहन निगम की बस फंस गई है। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि कुंगलबाल्टी में भूस्खलन के कारण सड़क बाधित हुई है। खमाडी में निगम की बस फंस गई है। अन्य सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

किन्नौर जिले के कल्पा में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी में गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed