{"_id":"69b699a3c56d1f03b709125e","slug":"veterinary-dispensary-bhalun-running-without-staff-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-156093-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिना कर्मचारी के चल रहा पशु औषधालय भलून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिना कर्मचारी के चल रहा पशु औषधालय भलून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के पशु पालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
भलून पंचायत का पशु औषधालय लंबे समय से बिना कर्मचारी के चल रहा है। पशु पालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गाय और अन्य पालतु पशुओं का समय पर न तो टीकाकरण हो पा रहा है और न ही उपचार। पशु औषधालय से भलून, बजे़ड़, घ्रेमा, जौैंली, शरमाली गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। इन सभी गांयों में पालतु पशुओं की संख्या अधिक है। स्थानीय निवासी राजा मेहता, सुरेंद्र मेहता, अनूप, बलबीर और हरदेव ने बताया कि पशु औषधालय में एक साल से कोई कर्मचारी नहीं है। पशु औषधालय भलून सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सरकार और विभाग से आग्रह है कि भलून पशु औषधालय में एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति करे। वर्तमान में पशु औषधालय में प्रतिनियुक्ति पर किसी अन्य औषधालय से कर्मचारी को सप्ताह में एक दिन के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है कि भलून में नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
Trending Videos