{"_id":"6a2d3cb83611f2757f05ac48","slug":"woman-goes-missing-after-visiting-hospital-for-treatment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-162363-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अस्पताल में उपचार कराने गई महिला हुई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अस्पताल में उपचार कराने गई महिला हुई लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
17 दिन से महिला का नहीं लगा कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के शरोंथा पंचायत के घराला गांव की 28 वर्षीय महिला बीते 17 दिनों से लापता हैं। अस्पताल में उपचार करवाने की बात कहकर घर से निकली महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, पूजा 27 मई की सुबह घर से यह कहकर निकली थीं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल जा रही हैं। उनके पति अमन के अनुसार, दोपहर के समय उनकी पूजा से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान पूजा ने अस्पताल के बाद अपने मायके कोटखाई के गरावग जाने की बात कही थी। पूर्वाह्न 11 बजे रोहड़ू के ओल्ड बस स्टैंड के पास उनकी अंतिम लोकेशन दर्ज हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब पूजा न तो अपने मायके पहुंचीं और न ही घर लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस चौकी टिक्कर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पति अमन ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन और पुलिस से महिला का जल्द पता लगाने की अपील की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि लापता महिला की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।