सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women's groups performed bhajan-kirtan on Ekadashi

Rampur Bushahar News: राम मंदिर रिवाड़ी में ग्रामीणों ने सुनी राम कथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women's groups performed bhajan-kirtan on Ekadashi
रिवाड़ी में आयोजित राम कथा सुनते विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
एकादशी पर महिला मंडलों ने किया भजन-कीर्तन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के रिवाड़ी गांव में एकादशी पर राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान राम मंदिर रिवाड़ी प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक राम कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल चपोहल, गोहान, दलाश, रिवाड़ी और लंकागई की महिलाओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। राम कथा का रस पूर्ण और भावपूर्ण प्रवचन श्री-श्री 1008 महात्यागी संत हनुमान दास ने अपने मुखारविंद से किया। एकादशी के दिन पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों का वातावरण पूर्णत: भक्तिमय हो गया और इसी दिन कथा का समापन किया गया। राम मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष और प्रत्येक त्योहार पर किए जाएंगे। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed