सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 tambnaku chalan in nahan

Sirmour News: तंबाकू जागरूकता अभियान के तहत नाहन में छापेमारी, 10 चालान काटे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 tambnaku chalan in nahan
नाहन में  तंबाकू जागरूकता अभियान के दौरान निरीक्षण करती विभाग की संयुक्त टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग, फूड सेफ्टी और एंटी चिट्टा दस्ते की संयुक्त कार्रवाई


-कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में चल रहे तंबाकू जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, फूड सेफ्टी विभाग और एंटी चिट्टा दस्ते की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा (कोटपा) के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 चालान किए गए।
संयुक्त टीम ने नया बाजार, डीसी कार्यालय मार्ग, कालीस्थान, एवीएन स्कूल क्षेत्र, मालरोड तथा बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों की जांच की गई और उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे गए। बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि जिले में 14 मई से 15 जून तक तंबाकू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों और दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 चालान किए गए। उन्होंने दुकानदारों से तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों का पालन करने और जनहित में चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण दल में जिला नोडल अधिकारी डॉ. बलजीत नेगी, बीपीएम रोहित चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप तथा एंटी चिट्टा दस्ते के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed