{"_id":"6a1ee9be1e8fe617410a82f3","slug":"41-people-health-checkup-in-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180013-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में 41 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में 41 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
-उच्च रक्तचाप के दो नए मरीज मिले
-पनियाली और मंडलाह में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की भी हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के पनियाली और मंडलाह में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 41 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के दो नए मरीजों की पहचान हुई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि पनियाली में आयोजित शिविर में 22 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के तीन मामले सामने आए, जिनमें दो पुराने और एक नया मरीज शामिल था। इसके अलावा मधुमेह से पीड़ित दो पुराने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में तीन गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी की गई। वहीं गंभीर खांसी से पीड़ित दो मरीजों को बलगम जांच के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान भेजा गया।
मंडलाह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 19 ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। यहां आंखों से संबंधित समस्याओं वाले दो, कान-नाक-गला रोग से पीड़ित एक और दंत रोग से ग्रस्त एक मरीज की जांच की गई। शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप का एक नया मामला सामने आया, जबकि तीन पुराने मरीजों की फॉलोअप जांच की गई। मधुमेह के दो मरीजों की शुगर जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त पेट के कीड़ों की समस्या से पीड़ित एक मरीज का उपचार किया गया और दो मरीजों को बलगम जांच के लिए रेफर किया गया। एक गर्भवती महिला की भी स्वास्थ्य जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos