सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission in dadhahu college

Sirmour News: डिग्री कॉलेज ददाहू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
admission in dadhahu college
विज्ञापन
-केवल ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा प्रवेश, 20 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी महाविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष प्रवेश केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दिए जाएंगे।

प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी या मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थी 19 जून तक महाविद्यालय पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार 20 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 23 जून तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इससे विद्यार्थी घर बैठे आवेदन करने के साथ-साथ फीस भी जमा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से आरंभ कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed