सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewellery return to owners

Sirmour News: पांच लाख के गहनों और पैसों से भरा पर्स लौटाकर पुजारी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jewellery return to owners
चूड़धार में गहनों से भरा पर्स मालिक के जानकार को सौंपते पंडित दीप राम शर्मा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र--


तीन दिन तक चली तलाश, उत्तराखंड के विकासनगर की निकली पर्स की मालिक
भावुक हुई महिला बोली, अब भी जिंदा हैं ईमानदार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट/शिलाई(सिरमौर)। हिमालय की सबसे ऊंची चोटी और समुद्र तल से 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र चूड़धार धाम से एक ऐसी प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने ईमानदारी और मानवता के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत कर दिया है। सिरमौरी पुजारी के नाम से प्रसिद्ध चूड़धार मंदिर के सेवादार एवं शिरगुल महाराज के पुजारी पंडित दीप राम शर्मा ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों और नकदी से भरा पर्स उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर न केवल एक परिवार की अमूल्य धरोहर लौटाई, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के बीच ईमानदारी की एक मिसाल भी कायम कर दी।
शनिवार को चूड़धार मंदिर की चोटी के समीप एक पर्स मिला। पर्स में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, पेंडेंट-लॉकेट सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 7,910 रुपये नकद रखे हुए थे। पर्स में कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं था, जिससे उसके मालिक का पता लगाया जा सके। ऐसे में वास्तविक मालिक तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स मिलने की सूचना फैलते ही कुछ लोगों ने उस पर अपना दावा भी किया, लेकिन पंडित दीप राम शर्मा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक कोई व्यक्ति पर्स में रखी गई प्रत्येक वस्तु और नकदी का सही विवरण नहीं देगा, तब तक पर्स किसी को नहीं सौंपा जाएगा। उनकी इस सतर्कता और दृढ़ता ने सुनिश्चित किया कि अमानत केवल उसके वास्तविक मालिक तक ही पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

पं. दीप राम शर्मा द्वारा यह जानकारी साझा किए जाने के बाद चूड़धार मंदिर समिति के कर्मचारी एवं प्रबंधक श्याम लाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पर्स मिलने की सूचना सार्वजनिक की और संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने की अपील की। इस प्रयास ने भी मालिक तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
लगातार प्रयासों और जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को उस महिला से संपर्क स्थापित हुआ, जिसने पर्स में रखे सभी आभूषणों और नकदी का सटीक विवरण दिया। इसके बाद पुष्टि हुई कि पर्स उत्तराखंड के विकासनगर निवासी रीना शर्मा का है। जब उन्हें फोन पर बताया गया कि उनका पर्स और उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित है, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। भावुक होकर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार ऋतिक शर्मा को विशेष रूप से उत्तराखंड से चूड़धार भेजा ताकि वह सामान प्राप्त कर सके।
मंगलवार को चुड़ेश्वर सेवा समिति के सेवादारों सोहन, जिया लाल, रोशन शर्मा, प्रदीप और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उत्तराखंड के दशऊ गांव निवासी ऋतिक शर्मा को पर्स और उसमें रखा समस्त सामान विधिवत सौंप दिया गया। पर्स में रखा प्रत्येक आभूषण और पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर ऋतिक शर्मा ने चूड़धार मंदिर प्रबंधन, सेवा समिति और विशेष रूप से पंडित दीप राम शर्मा का आभार व्यक्त किया।

चूड़धार में गहनों से भरा पर्स मालिक के जानकार को सौंपते पंडित दीप राम शर्मा। स्रोत: जागरूक पाठक

चूड़धार में गहनों से भरा पर्स मालिक के जानकार को सौंपते पंडित दीप राम शर्मा। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed