सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   5th and 8th examination result by complex level

Sirmour News: कॉम्पलेक्स स्तर पर निकाला जाएगा पांचवी और आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
5th and 8th examination result by complex level
विज्ञापन
ससे पहले इस परिणाम को खंड स्तर पर बीईईओ के माध्यम से निकाला जाता था
Trending Videos


योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। पांचवी और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार कॉम्पलेक्स स्तर पर निकाला जाएगा। इससे पहले इस परिणाम को खंड स्तर पर बीईईओ के माध्यम से निकाला जाता था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बाकायदा आदेश जारी करके इस प्रक्रिया में इस मर्तबा बदलाव किया है।

प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू के 14 कॉम्पलेक्स स्कूलों की 78 प्राथमिक व 32 माध्यमिक पाठशालाओं के 1029 विद्यार्थियों ने पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा दी है। इनमें 12 निजी स्कूल भी शामिल हैं, लेकिन निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निजी स्कूल अपने स्तर पर करेंगे। केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ही कॉम्पलेक्स स्तर पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू में पांचवी के 517 और आठवीं के 512 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी है जिनके परीक्षा परिणाम का जिम्मा इस बार बीईईओ के बजाय संबंधित प्रधानाचार्य को सौंपा गया है। हालांकि 28 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है जिससे कि 31 मार्च को परिणाम घोषित किया जा सके। पांचवी के विद्यार्थियों को 400 और आठवीं के विद्यार्थियों को 800 में से अंक दिए जाएंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक राजीव ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed