{"_id":"69c388265d9c96c72d081037","slug":"video-press-conference-by-bjp-state-president-dr-rajeev-bindal-in-nahan-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले- मेडिकल कॉलेज शिफ्ट ही करना था तो पहले करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले- मेडिकल कॉलेज शिफ्ट ही करना था तो पहले करते
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:30 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणाओं की सरकार है। घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन धरातल पर योजनाएं हवा हो रही हैं। अब मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए नए स्थान चयनित करने के बाद कैबिनेट अनुमति की जानकारी मिली है। सरकार को यदि मेडिकल कॉलेज को नए स्थान पर बनाना ही था तो यह फैसला 2023 में लिया जाना चाहिए था। अब जब सरकार के पास कम समय बचा है तो ऐसे में इस घोषणा के क्या मायने हैं। यह टिप्पणी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बिंदल ने कहा कि सरकार ने जो बजट हाल ही में पेश किया है उसमें स्वास्थ्य के लिए बजट एक हजार के करीब कम हो गया है। मेडिकल कालेज नाहन को 500 करोड़ देने की बात कही गई है। मेडिकल कालेज के लिए जमीन देखी गई है। इसके बनने से पहले कई महीने एफसीए की अनुमति में लगेंगे। वहीं, बाद में टेंडर प्रक्रिया होगा। तब तक चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में केवल 18 महीने ही शेष हैं। ऐसे में जनता का केवल समय बर्बाद होगा।
सरकार को यदि मेडिकल कालेज शिफ्ट भी करना था तो इसे पहले किया जाता। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में जो पुराना भवन है उसे प्रयोग में लाया जा सकता था। माता-शिशु अस्पताल बनाया जा सकता था। लेकिन अभी तक नहीं बना। नर्सिंग कॉलेज के लिए केंद्र ने बजट दिया, लेकिन सरकार यहां कॉलेज नहीं बना पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि केवल भाजपा के नेताओं को गाली देकर ही जनता का इलाज नहीं होता। इसके लिए सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल की सीमा पर एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के मामले में भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।