सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc meeting with industrialist

Sirmour News: सड़कें दुरुस्त करें और उद्योगों को नियमित पानी से जोड़ा जाए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dc meeting with industrialist
कालाअंब में बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व उद्योगपति। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos







संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार को जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन और उद्योग जगत के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 80 से अधिक उद्यमियों, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान की दिशा तय करना रहा। कालाअंब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपन गर्ग ने सबसे पहले कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले से पहले हर साल इस सड़क की मरम्मत की जाती थी, लेकिन पिछले एक साल से इसकी हालत बेहद खराब है, जिससे उद्योगों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पेयजल संकट को भी बड़ी समस्या बताते हुए उद्योगों को नियमित पेयजल योजनाओं से जोड़ने की मांग रखी। इसके साथ ही कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए त्रिलोकपुर से बायपास बनाने या खैरी से टोका साहिब-नारायणगढ़ मार्ग को सुचारु करने का सुझाव दिया गया। बैठक में ईएसआईसी अस्पताल तक सुरक्षित और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठी।

वहीं, कालाअंब टोल टैक्स बैरियर पर प्रवेश द्वार के पिलरों से सड़क संकरी होने की समस्या को लेकर बिना पिलर के नया गेट बनाने की मांग की गई। इसके अलावा उद्यमियों ने क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा निपटान व्यवस्था, 220 केवी अंधेरी विद्युत सब स्टेशन, चेकडैम निर्माण, वाहनों की फिटनेस पासिंग की सुविधा कालाअंब में ही उपलब्ध कराने और साडा फंड को स्थानीय विकास में खर्च करने जैसे मुद्दे भी उठाए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी मांगों पर गंभीरता से काम किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि प्रशासन और उद्यमियों के बीच हर तीन महीने में बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में एएसपी योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रचित शर्मा, बीडीओ अंजली गर्ग, आरटीओ सोना चंदेल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जानवेजा, विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता महेश चौधरी, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंगला, सुरेंद्र जैन, मनोज गर्ग, विकास बंसल, हर्ष कांसल, राजीव तिवारी, लघु उद्योग भारती के महासचिव डॉ. दान सिंह, राजेश भालोटिआ सहित कई अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। बहरहाल, बैठक में उठे मुद्दों से साफ है कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर उद्यमी गंभीर हैं और अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed