Sirmour News: नप नाहन, पांवटा साहिब और नपं राजगढ़ में कुल 67.24 प्रतिशत हुआ मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नगर पंचायत राजगढ़ में 78.40, नगर परिषद नाहन में 67.39 और पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत हुआ मतदान
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी,
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में कुल 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। इसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं और 75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में नगर परिषद राजगढ़ में बंपर मतदान देखने को मिला, जबकि नगर परिषद पांवटा साहिब में सबसे कम मतदान हुआ है। नगर पंचायत राजगढ़ में 78.40, नगर परिषद नाहन में 67.39 और पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत हुआ मतदान है।
हालांकि पिछले वर्ष 2021 के चुनावों के दौरान हुए मतदान पर नजर दौड़ाएं तो राजगढ़ नगर पंचायत में पहले से 2.72 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। यहां वर्ष 2021 के चुनावों में 75.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी प्रकार नगर परिषद नाहन की बात करें तो यहां पहले के मुकाबले मतदान में 0.29 प्रतिशत की गिरावट आई है। यहां पहले 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, नगर परिषद पांवटा साहिब की बात करें तो यहां भी पहले के मुकाबले मतदान में 0.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यहां पहले 66.14 मतदान हुआ था।
इनसेट-1
नाहन में 19,876 मतदाताओं में से 13,394 ने किया मतदान
नगर परिषद नाहन में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद में कुल 19,876 मतदाताओं में से 13,394 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 10,061 महिला मतदाताओं में से 6,662 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तथा 9,814 पुरुष मतदाताओं में से 6,731 मतदाताओं व एक थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नाहन नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में वोट डालने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। यहां वार्ड नं. 1 (ढाबों) में कुल 1,889 मतदाताओं में से 1,290 ने वोट डाले। यहां कुल 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 2 (हरिपुर) में कुल 2,231 मतदाताओं में से 1,485 ने अपने हक का इस्तेमाल किया। यहां 66.56 प्रतिशत वोटिंग हुई। वार्ड 3 (शांति संगम) में कुल 1,759 मतदाताओं में से 1,219 ने मतदान किया, जिससे यहां का प्रतिशत 69.30 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार वार्ड 4 (शमशेरगंज) में कुल 996 मतदाताओं में से 706 ने वोट डाले। यहां 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 5 (अमरपुर) में कुल 1,734 मतदाताओं में से 1,121 ने मतदान किया। कुल वोटिंग 64.65 प्रतिशत रही। वार्ड 6 (नया बाजार) में कुल 994 मतदाताओं में से 648 ने वोटिंग की, जिससे यहां का प्रतिशत 65.19 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार वार्ड 7 (ऊपरी टोली) में कुल 1,231 मतदाताओं में से 886 लोगों ने वोट डाले। यहां 71.97 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 8 (रानीताल) में कुल 1,374 मतदाताओं में से 879 ने वोट डाले। यहां का कुल प्रतिशत 63.97 प्रतिशत रहा। वार्ड 9 (मियां का मंदिर) में कुल 1,345 मतदाताओं में से 865 ने अपने अधिकार का प्रयोग किया, जिससे यहां 64.31 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई।
वार्ड 10 (कच्चा टैंक) के लोगों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। यहां कुल 1,111 मतदाताओं में से 832 ने वोट डाला, जिससे यहां सर्वाधिक 74.89 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्ड 11 (जगन्नाथ मंदिर) में कुल 1,257 मतदाताओं में से 867 ने वोटिंग की। यहां कुल 68.97 प्रतिशत मतदान रहा। वार्ड 12 (नौणी का बाग) में कुल 2,277 मतदाताओं में से 1,327 ने वोट डाले। यहां सबसे कम 58.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, वार्ड 13 (वाल्मीकि बस्ती) में कुल 1,678 मतदाताओं में से 1,269 ने मतदान किया। यहां का प्रतिशत 75.63 प्रतिशत रहा।
इनसेट-2
पांवटा साहिब में 18,248 मतदाताओं में से 12,020 मतदाताओं ने डाले वोट
पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर परिषद पांवटा साहिब में कुल 18,248 मतदाताओं में से 12,020 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, इसमें कुल 9,174 पुरुष मतदाताओं में से 6,144 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 9,072 महिला मतदाताओं में से 5,875 महिला मतदाताओं व 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 1 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं, वार्ड के अनुसार देखें तो वार्ड 1 (भूपपुर भतनवाली) में कुल 1,310 मतदाताओं में से 854 ने वोट डाले। यहां कुल 65.19 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 2 (भूपपुर केदारपुर) में कुल 1,304 मतदाताओं में से 886 ने अपने हक का इस्तेमाल किया। यहां 67.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। वार्ड 3 (बद्रीपुर) में कुल 1,337 मतदाताओं में से 814 ने मतदान किया, जिससे यहां का प्रतिशत 60.88 प्रतिशत रहा। वार्ड 4 (तारुवाला) में कुल 1,241 मतदाताओं में से 734 ने वोट डाले। यहां 59.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी प्रकार वार्ड 5 (शमशेरपुर) में कुल 1,558 मतदाताओं में से 963 ने मतदान किया। यहांं कुल 61.81 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 6 (बायपास) में कुल 1,807 मतदाताओं में से 959 ने अपने मत का प्रयोग किया, जिससे यहां का प्रतिशत 53.07 प्रतिशत रहा। वार्ड 7 (अस्पताल) में कुल 1,307 मतदाताओं में से 976 लोगों ने वोट डाले। यहां 74.67 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 8 (बस स्टैंड) में कुल 1,042 मतदाताओं में से 811 ने वोट किया। यहां का कुल प्रतिशत 77.83 प्रतिशत रहा। वार्ड 9 (कहारबस्ती) में इस वार्ड के लोगों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। यहां कुल 1,530 मतदाताओं में से 1,174 ने वोट डाला, जिससे यहां सर्वाधिक 76.73 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
वार्ड 10 (देवीनगर कृपाल शिल्ला) में कुल 1,491 मतदाताओं में से 983 ने वोटिंग की। यहां कुल 65.93 प्रतिशत मतदान रहा। वार्ड 11 (देवीनगर) में इस वार्ड में कुल 1,205 मतदाताओं में से 846 ने वोट डाले। यहां कुल 70.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड 12 (शुभखेड़ा) में कुल 1,658 मतदाताओं में से 1,027 लोगों ने वोट डाले और यहां का कुल प्रतिशत 61.94 प्रतिशत रहा। वार्ड 13 (हीरपुर) में कुल 1,458 मतदाताओं में से 993 ने मतदान किया। यहां का प्रतिशत 68.11 प्रतिशत रहा।
इनसेट-3
राजगढ़ में बंपर मतदान, 1982 मतदाताओं में से 1554 मतदाताओं ने डाले वोट
इसी प्रकार नगर पंचायत राजगढ़ में 78.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 1982 मतदाताओं में से 1554 मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां 981 पुरुष मतदाताओं में से 777 पुरुष मतदाता तथा एक हजार महिला मतदाताओं में से 776 महिला मतदाताओं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सुबह धीमी शुरुआत के बाद दोपहर में वोटिंग ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। सुबह 09:00 बजे तक कुल 20.79 प्रतिशत (412 वोट) मतदान हुआ। सुबह 11:00 बजे तक मतदान का ग्राफ बढ़कर 41.93 प्रतिशत (831 वोट) तक पहुंचा। इसके बाद दोपहर 01:00 बजे तक यह आंकड़ा 65.39 प्रतिशत (1,296 वोट) को पार कर गया। दोपहर 03:00 बजे (पोलिंग बंद होने तक) अंतिम समय तक कुल 78.4 प्रतिशत मतदान के साथ पोलिंग संपन्न हुई।
नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों का के आंकड़ों पर पर गौर करें तो वार्ड नंबर 1 (कॉलोनी वार्ड) में कुल 250 मतदाताओं में से 210 ने वोट डाले। इस वार्ड में 84.00 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्ड नंबर 2 (बस स्टैंड वार्ड) में कुल 279 मतदाताओं में से 208 ने वोटिंग की। यहां कुल 74.55 प्रतिशत मतदान रहा। वार्ड नंबर 3 (राधा कृष्ण मंदिर वार्ड) में कुल 269 मतदाता थे, जिनमें से 201 लोगों ने मतदान किया। यहां का प्रतिशत 74.72 रहा। वार्ड नंबर 4 (नेहरू मैदान वार्ड) में कुल 325 मतदाताओं में से 258 ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इससे 79.38 प्रतिशत वोटिंग हुई। वार्ड नंबर 5 (स्कूल वार्ड) में इस वार्ड में कुल 251 मतदाताओं में से 175 ने वोट डाले। यहां सबसे कम 69.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 6 (पुलिस थाना वार्ड) के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। कुल 381 मतदाताओं में से 322 ने वोट किया, जिससे यहां सर्वाधिक 84.51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्ड नंबर 7 (ग्राम कोटली वार्ड) में कुल 227 मतदाताओं में से 180 लोगों ने वोट डाले और यहां का कुल प्रतिशत 79.29 प्रतिशत रहा।
इनसेट -4
जिला में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिले में सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने नगर परिषद नाहन के सभी मतदान केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं व मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया तथा मतगणना प्रक्रिया व परिणामों की घोषणा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और इस चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद

नाहन के रानीताल मतदान केंद्र पर वोट देकर घर जाती 90 वर्षीय नराती देवी। संवाद