सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji seva samiti Abhiyaan

Sirmour News: पुरुषोत्तम मास के पहले रविवार को रेणुकाजी तीर्थ में श्रमदान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka ji seva samiti Abhiyaan
विज्ञापन
- झील से निकाली खरपतवार, चार ट्रैक्टर कचरा हटाया


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पुरुषोत्तम मास के पहले रविवार को मां रेणुका सेवा समिति की ओर से रेणुकाजी तीर्थ में श्रमदान अभियान चलाया गया। चिलचिलाती धूप के बीच समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक रेणुका झील की सफाई कर संरक्षण का संदेश दिया।

समिति के सदस्य झील के अंतिम छोर तक पहुंचे और करीब चार फीट गहरे पानी में उतरकर झील में उगी खरपतवार, सरकंडे व अन्य जल वनस्पतियों को जड़ों सहित बाहर निकाला। निकाले गए कचरे और घास-फूस को ट्रैक्टरों के माध्यम से उचित स्थान पर ठिकाने लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि रेणुकाजी तीर्थ में सेवा श्रमदान अभियान लगातार जारी है। प्रत्येक रविवार को समिति के सदस्य श्रमदान कर ऐतिहासिक रेणुका झील को स्वच्छ, शुद्ध और निर्मल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में महिलाओं सहित क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।


समिति के सदस्यों ने मिलकर परिक्रमा मार्ग और तीर्थ परिसर से चार ट्रैक्टर घास, खरपतवार और कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed