सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in moginand

Sirmour News: मोगीनंद में तीन दिन से गहराया पेयजल संकट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
water problem in moginand
विज्ञापन
-ग्रामीण दूरदराज जल स्रोतों से ढोकर ला रहे पानी


-भीषण गर्मी के बीच लोग झेल रहे परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की नवगठित ग्राम पंचायत मोगीनंद में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दूरदराज के जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। लगातार बनी इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों में जलशक्ति विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मोगीनंद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से नियमित नहीं हो पा रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी पेयजल योजना भी बार-बार तकनीकी खराबियों के कारण प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग हर माह पंप हाउस में कोई न कोई खराबी आ जाती है, जिससे कई दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में विक्रम, टेकचंद, दीपक, संजू, राजेंद्र, मोहन, अमन और हरीश ने बताया कि विभाग की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।


उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता परवीन जायसवाल ने बताया कि मोगीनंद पेयजल आपूर्ति योजना के पंप हाउस का स्टार्टर जल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नया स्टार्टर मंगवाया गया है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed