{"_id":"6a09a7983eeee589a308491f","slug":"youth-voters-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-178904-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मतदान करने के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मतदान करने के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह
विज्ञापन
आस्था सिंघल। प्रथम बार मतदान, नाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहरी निकाय चुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने पहुंचे नए मतदाताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। वयस्क हो चुके सैकड़ों मतदाताओं ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के यज्ञ में अपनी आहुति डाली।
अपने-अपने पोलिंग बूथों पर सुबह से ही नए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर कई युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे जहां उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया।
-- -बाक्स
1. आस्था सिंघल ने कहा कि वोट डालना एक सुखद अहसास है। सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र के इस पर्व में एक-एक वोट अहमियत रखता है। बिना प्रलोभन और दबाव के सभी को मत का प्रयोग करना चाहिए।
2. महराज ने कहा कि योग्य और ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करना सबका मूलभूत अधिकार है। सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में वोट की अपनी अहमियत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है।
3. फलक ने कहा कि ईवीएम से मत डालने का अलग अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि मतदान कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा पहली बार वोट डालकर काफी खुश हैं। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में मत का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना की जा सके।
4. पारूषी गौर ने कहा कि वह पहली बार वोट डालकर काफी खुश हैं। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित थीं और वह समय भी आ गया जब उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
-- -- बाक्स
वार्ड नंबर 7 के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे जुड़वा भाई
शहर के वार्ड नंबर सात के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने के लिए दो जुड़वा भाई भी पहुंचे। स्वास्तिक तारा और सानिध्य तारा ने एक साथ आगे-पीछे खड़े होकर अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वह वोट देकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी और योगदान दिया है, जो उनके लिए खुशी की बात है।
-- -- संवाद