{"_id":"6a539a27e67596dadc0708be","slug":"9-road-closed-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-183245-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में 9 सड़कें, 85 पेयजल योजनाएं और 25 ट्रांसफार्मर अब भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में 9 सड़कें, 85 पेयजल योजनाएं और 25 ट्रांसफार्मर अब भी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बारिश से संगड़ाह सबसे ज्यादा प्रभावित, ग्रामीणों को पेयजल और बिजली संकट से दोहरी परेशानी
-प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हुए लोग, विभाग बहाली कार्य में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को भी रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश से हुए नुकसान का असर अब भी बरकरार है। जिले में 9 सड़कें बंद होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित है, जबकि 85 पेयजल योजनाएं और 25 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप होने से हजारों लोगों को पेयजल और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 9 सड़कें बंद हैं। इनमें संगड़ाह उपमंडल की 6 तथा नाहन उपमंडल की 3 सड़कें शामिल हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विभागीय टीमें मार्गों को बहाल करने में जुटी हैं।
उधर, जलशक्ति विभाग की 85 पेयजल योजनाएं भी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। मजबूरी में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हैं। विभाग प्रभावित योजनाओं को जल्द बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 25 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इनमें नाहन उपमंडल के 6 और राजगढ़ उपमंडल के 19 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में रात के समय अंधेरा छाया रहा और लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संबंधित विभागों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर बंद सड़कों, पेयजल योजनाओं और विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।-- -- -- --
विज्ञापन
-प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हुए लोग, विभाग बहाली कार्य में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को भी रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश से हुए नुकसान का असर अब भी बरकरार है। जिले में 9 सड़कें बंद होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित है, जबकि 85 पेयजल योजनाएं और 25 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप होने से हजारों लोगों को पेयजल और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 9 सड़कें बंद हैं। इनमें संगड़ाह उपमंडल की 6 तथा नाहन उपमंडल की 3 सड़कें शामिल हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विभागीय टीमें मार्गों को बहाल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति विभाग की 85 पेयजल योजनाएं भी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। मजबूरी में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हैं। विभाग प्रभावित योजनाओं को जल्द बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 25 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इनमें नाहन उपमंडल के 6 और राजगढ़ उपमंडल के 19 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में रात के समय अंधेरा छाया रहा और लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संबंधित विभागों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर बंद सड़कों, पेयजल योजनाओं और विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।