{"_id":"6a8461f7ad1d4c7ca902d3c6","slug":"abvp-enraged-over-fee-hike-protest-in-nahan-paonta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186395-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फीस बढ़ोतरी पर भड़की एबीवीपी, नाहन-पांवटा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फीस बढ़ोतरी पर भड़की एबीवीपी, नाहन-पांवटा में प्रदर्शन
विज्ञापन
माँगो को लेकर कॉलेज गेट पर आंशिक तालाबंदी के दौरान प्राचार्य व पुलिस एबीवीपी छात्र संघ के पदाधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने कहा- फीस बढ़ने से सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित होने का दावा
फीस वृद्धि वापस लेने और चुनाव बहाल करने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि के विरोध और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन और पांवटा साहिब इकाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने परिसर के मुख्य द्वार पर आंशिक तालाबंदी कर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
नाहन में आयोजित प्रदर्शन में एबीवीपी सिरमौर के संगठन मंत्री भागमल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि से सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। शिक्षा को लगातार महंगा करना विद्यार्थी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि वापस होने तक अभाविप विद्यार्थियों की आवाज उठाती रहेगी।
पांवटा साहिब कॉलेज में इकाई अध्यक्ष मनीष समता और इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फीस बढ़ोतरी का सीधा असर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की। दोनों स्थानों पर छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग भी उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच प्रदान करता है। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा। नाहन और पांवटा साहिब में प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।