{"_id":"6a844b3d5bc1e684b5045210","slug":"women-from-rajgarh-sent-six-thousand-rakhis-to-soldiers-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186417-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ की महिलाओं ने सैनिकों को भेजीं छह हजार राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ की महिलाओं ने सैनिकों को भेजीं छह हजार राखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक राखी सैनिक के नाम अभियान के तहत देशभक्ति का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। रक्षाबंधन पर राजगढ़ की महिलाओं ने सरहदों पर तैनात सैनिकों के प्रति भाईचारे और देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। सैनिक एकता महिला ग्रुप राजगढ़ ने एक राखी सैनिक के नाम अभियान के तहत आम लोगों के सहयोग से करीब छह हजार राखियां सैन्य यूनिटों को डाक से भेजी।
महिलाओं ने लगातार दूसरे वर्ष इस अभियान को आगे बढ़ाया है। गत वर्ष ग्रुप की ओर से करीब चार हजार राखियां सैनिकों को भेजी गई थीं। इसके अलावा महिलाओं ने सोलन पहुंचकर जवानों की कलाइयों पर स्वयं राखियां बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की थी।
ग्रुप की अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। उनका उद्देश्य है कि देश की रक्षा में तैनात किसी भी सैनिक की कलाई रक्षाबंधन के दिन खाली न रहे। इसी भावना के साथ इस वर्ष आम लोगों के सहयोग से करीब छह हजार राखियां एकत्र कर विभिन्न सैन्य यूनिटों को भेजी गई हैं।