{"_id":"6a844bd47bbddf552604173f","slug":"mass-recitation-of-the-hanuman-chalisa-was-held-at-various-locations-across-the-district-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186419-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले में जगह-जगह सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले में जगह-जगह सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब, बद्रीपुर, शिलाई के कमरऊ तथा रेणुकाजी के ददाहू में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। राज किशोर त्यागी, रामकिशन शर्मा और मामचंद शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा देने और विशेषकर नई पीढ़ी में भगवान तथा देवी-देवताओं के प्रति आस्था मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है।
कमरऊ पंचायत के चौकी और शालना स्थित शिरगुल महाराज मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान प्रताप ठाकुर मड़वाल की पुत्री हर्षिता ठाकुर की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। अपर बाजार ददाहू में पंचायत भवन के समीप और रेणुकाजी के गो सदन सतीबाग में सनातन परिवार की ओर से सामूहिक रूप से पाठ और गिरि गंगा की आरती की गई। सराहां के जोहना घाट में भी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।
पांवटा साहिब के वार्ड-चार स्थित हरिओम कॉलोनी में मुकेश त्यागी के आवास, गीता भवन मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भी सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।