सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function of akm school dadhahu

Sirmour News: रामभक्त ले चला रे राम की निशानी की प्रस्तुति ने किया भावुक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function of akm school dadhahu
एकेएम स्कूल ददाहू में आयोजित वा​र्षिक समारोह में नाटक मंचन करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
-एकेएम स्कूल ददाहू में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन
Trending Videos


-खंड विकास अधिकारी संगड़ाह नेहा नेगी रहीं कार्यक्रम की मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा, वहीं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यातिथि बीडीओ संगड़ाह नेहा नेगी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर रण सिंह भटनोर, राम सिंह ठाकुर और बाबू राम गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनान्या ने पंजाबी गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि जमा एक के छात्र मयंक भारती ने पहाड़ी गीत हाय री मोरिए जौंसारिए पर नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। स्नेहा और प्रज्ञा ने पंजाबी गीतों पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण के भावुक प्रसंग भरत मिलाप पर आधारित रामभक्त ले चला रे राम की निशानी की प्रस्तुति रही।

इस मार्मिक प्रस्तुति ने अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इसमें निषादराज गुह की भूमिका हेमंत, राम की भूमिका दर्श ठाकुर, लक्ष्मण मयंक, सीता स्नेहा, शत्रुघ्न आर्य तोमर और भरत की भूमिका सुजल ने निभाई। इसके अलावा चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राओं ने रंगीलो मारो ढोलना पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने पहाड़ी, हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी गीतों के साथ गिद्धा, देशभक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से भी खूब वाहवाही लूटी।

जमा दो की छात्रा यशस्विनी अग्रवाल ने मुख्यातिथि नेहा नेगी का स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। आठवीं कक्षा को सर्वश्रेष्ठ कक्षा और रेणुका सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया। समारोह में एससीबीपीओ देविंद्र शर्मा, अधीक्षक बलवंत सिंह, पीआई राजेश शर्मा, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद

एकेएम स्कूल ददाहू में आयोजित वार्षिक समारोह में नाटक मंचन करते विद्यार्थी। संवाद

एकेएम स्कूल ददाहू में आयोजित वार्षिक समारोह में नाटक मंचन करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed