{"_id":"69d39137814d5dd3280f86cb","slug":"bhagvaan-jagnaath-yatra-on-19-july-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175749-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
विज्ञापन
नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में प्रकाश चंद बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें इस साल निकाली जाने वाली 18वीं रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रथ यात्रा 19 जुलाई को निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर 20 अप्रैल से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। पहली प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर में होगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास पर फेरियों का आयोजन होगा।
बैठक में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक भव्य कथा का आयोजन करने और इसमें पहली बार भगवान जगन्नाथ के बारे में पूर्ण विवरण देने का निर्णय लिया गया। प्रकाश बंसल ने बताया कि 17 से 19 जुलाई सुबह 8 बजे तक विग्रहों की विशेष पूजा होगी। 19 जुलाई को सुबह 8 बजे से पालकियों के साथ यात्रा का आरंभ होगा।
बैठक भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अध्यक्ष प्रकाश चंद बसंल, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री भुवन जोशी, सलाहकार सतीश गर्ग, सत्संग प्रमुख राजेंद्र ठाकुर मनु कंवर, बुद्धि वल्लभ, अशोक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -संवाद
Trending Videos